शिक्षक न्याय मोर्चा भोजपुर के द्वारा शिक्षक अधिकार रक्षा सम्मान सम्मेलन का आयोजन!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!


शिक्षक न्याय मोर्चा भोजपुर के द्वारा शिक्षक अधिकार रक्षा सम्मान सम्मेलन का आयोजन क्षत्रिय प्लस टू उच्च विद्यालय आरा में किया गया । जिसके मुख्य अतिथि गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह थे। विधान परिषद के द्वारा शिक्षक रक्षा सम्मान अधिकार सम्मेलन का उद्घाटन किया गया । जिसकी अध्यक्षता डॉ योगेंद्र सिंह प्राचार्य हित नारायण क्षत्रिय स्कूल आरा के द्वारा किया गया ।मंच संचालन विनय कुमार सिंह के द्वारा किया गया ।

इस कार्यक्रम में भोजपुर जिला के विभिन्न विद्यालयों ,महाविद्यालयों, संस्कृत विद्यालय, वित्त रहित विद्यालय के हजारों शिक्षक -शिक्षिका उपस्थित हुई। विधान पार्षद महोदय को शिक्षकों द्वारा फूल -मालाओं एवं अंगवस्त्रो से भव्य स्वागत किया गया। मंच पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में टाउन उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक किस्मत राय , पूर्व प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार सिंह, चांदी उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक जनार्दन राम जी, कोईलवर उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक राजाराम जी , बक्सर जिला से विधान परिषद के प्रतिनिधि बृजेश राय , देवेंद्र राय , लक्ष्मण प्रसाद , विनोद कुमार चौबे , झारखंड से आए शिक्षक न्याय मोर्चा के पूर्व जिला सचिव डॉ विनय कुमार पांडे , रोहतास जिला के मनोज कुमार ओझा , पूजा और इस भोजपुर जिला के डॉक्टर बृजेश चंद्र त्रिपाठी ,नंदकुमार , धर्मदेव उपाध्याय , उदय प्रताप गहलोत , मनोज कुमार मंडल ,शिक्षक न्याय मोर्चा के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र पाठक ,डॉक्टर शैलजा सिंह , विधान परिषद के प्रतिनिधि डॉ विष्णु शंकर सिंह, रविंद्र प्रसाद जी ,दिनेश कुमार सिंह ,सुशील शर्मा , रंजन , अमित कुमार सिंह , वरीय शिक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह ,डॉक्टर सतीश चंद्र पाठक , नीरज कुमार सिंह ,चंदा रानी ,आशा पांडे जी, कंचन कामिनी जी, डॉक्टर ममता मिश्रा जी ,नूतन पाठक जी ,मधुलिका पांडे जी ,उत्क्रमित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक संघ के नेता रामानुज जी, पंकज मिश्रा जी ,राजीव जी ,हरेंद्र सिंह जी , धनेश कुमार सिंह, संतोष कुमार जी, तमाम शिक्षक उपस्थित हुए। माननीय विधान पार्षद द्वारा भोजपुर जिला में क्रैश कोर्स में बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी अंग वस्त्रों और मालाओं से स्वागत किया गया। जिले के बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित प्रधानाध्यापक शिक्षकों को अंग वस्त्रों से स्वागत किया गया।पूर्व प्रधानाध्यापक महोदय लोगों को भी अंग वस्त्र और मालाओं से स्वागत किया गया ।इस जिले से राज्य पुरस्कृत श्रीमती आशा पांडे, श्रीमती कंचन कामिनी को भी अंग वस्त्र और मालाओं से स्वागत किया गया। भोजपुर जिला के हजारों शिक्षकों ने माननीय विधान पार्षद महोदय को अंग वस्त्रों से भव्य स्वागत किया गया । धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक न्याय मोर्चा की नेत्री डॉक्टर शैलजा सिंह ने किया।

Join us on:

Leave a Comment