वैशाली-पेड़ से लटका युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के शाहपुर पानापुर गांव में आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव बरामदगी होने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई मृतक की पहचान महनार थाना क्षेत्र के लावापुर महनार पंचायत नीवासी कुलदीप राउत के 25 वर्षिय पुत्र अनिल रावत के रूप में हुई है घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा महनार थाने की पुलिस को दी गई जिसके बाद महनार एसडीपीओ सुरेंद्र पंजियार एवं महनार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना को लेकर परिजनों द्वारा बताया गया कि युवक कल शाम से गायब था जिसकी खोजबीन जारी थी सुबह में युवक की हत्या कर पेड़ से लटका सब होने की सूचना मिली। अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है

Join us on:

Leave a Comment