पंकज कुमार जहानाबाद।
स्थानीय मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन श्री राधा मोहन शर्मा पूर्व एमएलसी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा बिहार मानस इंटरनेशनल के चेयरमैन डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। अपने उद्घाटन भाषण में राधा मोहन शर्मा ने कहा परीक्षा पे चर्चा इस देश के विद्यार्थियों के लिए काफी फायदेमंद है हमारे देश के प्रधानमंत्री का वार्षिक कार्यक्रम है इस पहल के तहत विद्यार्थी शिक्षक और अभिभावक लाभान्वित हो रहे हैं इस अवसर पर मानस इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा पे चर्चा प्रधानमंत्री एवं देश के छात्रों शिक्षकों एवं अभिभावकों का सीधा प्रसारण पूर्व विधान परिषद के उपस्थिति में संपन्न हुआ इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में स्कूल की छात्र छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता मानस इंटरनेशनल स्कूल समूह के चेयरमैन डॉक्टर अरुण कुमार सिन्हा ने किया अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ अरुण ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा का मुख्य उद्देश्य 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को साहस व आत्मविश्वास बढ़ाना है इस पीपीसी से बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का डर व तनाव समाप्त हो जाता है उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चे परीक्षा पर चर्चा मैं प्रधानमंत्री के द्वारा बताया गया टिप्स को जीवन में उतारने का कार्य करें इससे केवल बोर्ड की परीक्षा ही नहीं जीवन कि परीक्षा में भी सफलता मिलेगी। इस अवसर पर मानस इंटरनेशनल समूह के निदेशक श्री निशांत रंजन ने कहा वर्तमान समय में शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति सफलता को प्राप्त कर सकता है ऐसे में छात्र छात्राओं को आगे की परीक्षाओं में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए बोर्ड की परीक्षा में अच्छा करना आवश्यक हो जाता है इस पहल के तहत परीक्षा को लेकर तनाव डर से मुक्ति के लिए परीक्षा को त्यौहार व पर्व के रूप में अपनाएं उन्होंने जोर देकर विद्यार्थियों को कहा कि पीएम द्वारा लिखा हुआ एग्जाम बैरियर पुस्तक को पढ़ने का प्रयास ब अभ्यास जरूर बनाएं

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मृत्युंजय कुमार ने कहा कि पीपीसी के दौरान देश के छात्रों को अभिभावक को सीधे प्रधानमंत्री से संवाद करने का एक अच्छा अवसर है इस अवसर पर श्री सुरेश शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष जहानाबाद ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक सहज हिस्सा है एवं परीक्षा हमारे विकास यात्रा के छोटे छोटे पड़ाव माने जाते हैं ऐसे पड़ाव से बहादुरी से निकलना है जिससे हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं इस अवसर पर कार्यक्रम के जिला प्रभारी श्री कमलेश कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता युवा नगर उपाध्यक्ष राहुल कुमार, स्कूल के रणधीर कुमार, राकेश कुमार, विनय कुमार, योगेंद्र कुमार, अमित कुमार, अनुराग कुमार, उज्जवल कुमार, संजय कुमार पांडे, राजेश कुमार, राम प्रवेश शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।




