वैशाली- छापेमारी के दौरान दबंग थानेदार ने एक वृद्ध चौकीदार की जमकर लात घुसो से की पिटाई!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। शराब को लेकर छापेमारी के दौरान दबंग थानेदार ने एक वृद्ध चौकीदार की जमकर लात घुसो से पिटाई कर दिया है। जिससे चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया है। थानेदार ने चौकीदार की पिटाई कर उसी जगह पर छोड़ कर भाग गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल चौकीदार के परिजनों को जानकारी दिया जिसके बाद घटना स्थल पहुचें चौकीदार परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। जंहा घायल चौकीदार का इलाज चल रहा है।

घायल चौकीदार राजापाकड़ थाना में तैनात है। जो कि थाना क्षेत्र के बरियारपुर गाँव निवासी 50 वर्षिय चौकीदार रघुनाथ पासवान बताया गया है।थानाध्यक्ष ने शराब को लेकर छापेमारी पर निकलें हुए थे। इसी बीच चौकीदार को थानेदार ने गौसपुर गांव बुलाया था। और उसकी पिटाई कर दिया है। थानेदार ने वृद्ध चौकीदार को लातघुसो से पिटाई कर दिया और उसी जगह छोड़ कर भाग निकला। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने चौकीदार के परिजनों को जानकारी दी थी।

परिजन ने घायल चौकीदार रघुनाथ पासवान को सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां घायल चौकीदार का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में राजापाकर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शराब को लेकर वे छापेमारी पर निकले थे इसी बीच चौकीदार से शराब कारोबारियों की जानकारी मांगी थी। चौकीदार के द्वारा शराब कारोबारियों के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। थानेदार ने शराब करोबारी से चौकीदार की मिलीभगत होने की बात कही है। लेकीन उन्होने मारपीट मामले को लेकर इनकार कर दिया था। उन्होने बताया की मारपीट करने का आरोप गलत है।

Join us on:

Leave a Comment