ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के हेगनपुरा गांव के पास मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट रोड़ेवाजी भी हुई। जिसमें कई लोग घायल भी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी नूरसराय थाना सोहसराय थाना घटनास्थल पर पहुंचे। सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी ने बताया कि बताया कि हेगनपुरा गांव के ग्रामीण सरस्वती माता की प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे। इसी दौरान राहगीर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दूसरे पक्षों के लोग ने जब झगड़ा करने से मना किया। इसी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके कारण जमकर रोड़ेबाजी हुई।

फिलहाल सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी के द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया है और घटना की स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी की है। वहीं हेगन पूरा गांव के दूसरे पक्ष का आरोप है कि इस इलाके में कुछ दबंगों की दबंगई चलती है और आज भी दबंगई करने का प्रयास किया। जिसके कारण यह घटना घटी। इस दौरान दो राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया।




