कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
आज मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, तैयारी पूरी
कल यानी 26 जनवरी गुरुवार को कैमूर जिले ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। गणतंत्र दिवस को लेकर भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर भभुआ शहर में सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किये गए है। मुख्य समारोह स्थल पर शांति व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरीय पुलिस पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गए है। जिनके ऊपर झंडोत्तोलन मंच तथा राष्ट्रीय ध्वज के सुरक्षा की भी जिम्मेदारी होगी। थाना अध्यक्ष भभुआ रामानन्द मंडल व ट्रैफिक इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में ट्रैफिक व्यवस्था भी चौकस रखा गया है। वही गणतंत्र दिवस के मौके पर हर वर्ष के भांति मुख्यालय स्थित विभिन्न महापुरूषों और क्रांतिकारियों के प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया जाएगा।

= जगजीवन स्टेडियम में होनेवाले गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में एक नजर
8.55 प्रभारी मंत्री का आगमन एवं परेड कमांडर द्वारा जनरल सैल्यूट किया जाएगा। 8.56 परेड कमांडर द्वारा प्रभारी मंत्री को रिपोर्ट करना है। 8.57 प्रभारी मंत्री द्वारा खुली जिप्सी से परेड का निरीक्षण होगा। 9.00 बजे राष्ट्रीय झंडोत्तोलन होगा। 9.02 बजे परेड का मार्च पास्ट होगा।
09.10 बजे प्रभारी मंत्री का संबोधन होगा।
=कितने बजे कहा- कहां होगा झंडोत्तोलन
9.00 बजे – जगजीवन स्टेडियम भभुआ
10.15 – जिला समाहरणालय
10.20 – जिला परिषद कार्यालय
10.25 – विकास भवन
10.40 – अनुमंडल कार्यालय
10.50 – भभुआ सदर थाना
11.10 – पुलिस लाइन




