नगर परिषद की बैठक के बाद बोलीं श्रेयसी, विकास के लिए पक्ष विपक्ष को भूल, मिलकर करें काम!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

जमुई -25-1-2023

नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक में सभी वार्ड पार्षदों को मिली एक-एक योजनाओं का तोहफा
–कार्यालय कर्मी का बढ़ा वेतन,परती जमीन पर होल्डिंग टैक्स हुआ माफ

जमुई नगर परिषद चुनाव के बाद नव निर्वाचित प्रतिनिधियों की पहली बैठक मंगलवार की दोपहर बाद नगर परिषद कार्यालय में शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गई है। बैठक की अध्यक्ष मुख्य पार्षद मो.हलीम उर्फ लोलो ने किया।बैठक में जमुई विधायक श्रेयशी सिंह भी शामिल हुई। वहीं 30 वार्ड पार्षदों में 17 वार्ड पार्षद बहुमत के साथ मौजूद रहे। बैठक में सर्वप्रथम गणतंत्र दिवस की तैयारी पर चर्चा की गई।उसके बाद नगर के विकास कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। पूरे विकास कार्यों में बैठक के दौरान बोधवन तालाब का मुद्दा छाया रहा। मुख्य पार्षद के द्वारा सर्वप्रथम बोधवन तालाब के सौंदर्यीकरण पर मुहर लगी। इसके अलावा सभी 30 वार्ड पार्षदों को 1-1 योजनाओं की सौगात दी गई। साथ ही सभी कार्यालय कर्मियों का 2-2 हज़ार रुपया वेतन बढ़ाया गया। जिस पर सभी वार्ड पार्षदों ने सहमति जताई। वहीं वार्ड पार्षदों के द्वारा बारी-बारी से अपने-अपने वार्डों की समस्या भी रखी गई। इस दौरान मुख्य पार्षद के द्वारा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश एनजीओ को दिया गया। साथ ही परती जमीन पर होल्डिंग टैक्स नहीं लगाने की बात कही। साथ ही नगर के विकास को लेकर एक साथ ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की बात कही गई।

इस अवसर पर जमुई विधायक श्रेयशी सिंह ने कहा कि नगर परिषद की पहली बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है।सभी ने विकास को लेकर सहमति जताई है। विधायक ने सभी पार्षदों से अपील किया कि सभी पार्षद मिलकर नगर के विकास में अपना अपना योगदान दें और एक साथ मिलकर नगर का विकास करें।हालांकि मुख्य पार्षद मोहम्मद हलीम ने भी इस बैठक से संतुष्टि जाहिर की और कहा कि सबका साथ सभी वार्डों का का विकास ही उनका पहला लक्ष्य है। उनके सामने सभी वार्ड बराबर है।किसी भी योजनाओं में सभी वर्गों की भागीदारी बराबर होगी। जो बैठक में आए हैं उनका भी स्वागत है।जो किसी कारणवश नहीं आ पाए हैं उनका भी स्वागत है।आगे उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले और चुनाव के बाद उन्होंने जो वादा किया वह पहली बैठक में पूरा किया हूं।

बाइट:- जमुई विधायक श्रेयशी सिंह

बाइट:- मुख्य पार्षद मो.हलीम

बाइट:- कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार

Join us on:

Leave a Comment