प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के रेलवे ओवर ब्रिज की है । बताया जाता है कि हर्रख में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी जमुई जिला निवासी पिंटू कुमार बाइक से लोन रिकवरी करने जा रहा था। जाने के दौरान रेलवे ओवर ब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने रोककर उसे गोली मार दी, हालांकि गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल और सदर अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई ।

मृतक की पहचान शव के पास मिले मोबाइल पर कॉल आने से हुई। फिलहाल फाइनेंस कंपनी के अन्य कर्मचारी भी सदर अस्पताल पहुंचे हैं। कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि सुबह में बैठक करने के बाद लोन रिकवरी करने पिंटू कुमार निकला था कुछ जगहों पर लोन की रिकवरी भी की थी उसके बाद सूचना मिली उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है, फिलहाल पिंटू कुमार की हत्या किस मकसद से की है या उसके पास से लूटपाट की गई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बाईट- कंपनी के कर्मचारी





