सार्वजनिक किचन की व्यवस्था हुई असफल, अपेक्षानुसार लोग नहीं हो रहे शामिल!

SHARE:

सुजीत संग रुपेश की रिपोर्ट:

लखीसराय । कोरोना काल में आर्थिक परिस्थितियों से जूझ रहे लोगो के लिए सरकार के द्वारा सार्वजनिक किचन की व्यवस्था की गई। इस व्यवस्था का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसके लिए प्लस टू मननपुर उच्च विद्यालय मननपुर में इसकी शुरुआत जिलाधिकारी के आदेश और सरकार के निर्देश पर निर्धन, निशक्त, असहाय के लिए चानन अंचल अंतर्गत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह और अंचलाधिकार सदानंद वर्नवाल ने इस हेतु मननपुर बाजार और आस पास के इलाके में प्रचार प्रसार का काम किया। लेकिन लोगो ने इसे अनदेखा कर दिया और यह योजना टांय- टांय फीस हो गई। 12 मई को इसकी शुरुआत की गई थी जिसमे इसका समय दोपहर ग्यारह से बारह और शाम पांच से छह बजे रखा गया। खाने से दाल चावल और सब्जी को शामिल किया गया। इसके उपरांत बीते तीन दिनों के उपरांत पाया गया की सुबह से शाम तक में तकरीबन पंद्रह से बीस लोग ही शामिल होते है। आपसी संवाद करते हुए कुछ लोग इसे लज्जा भाव से नहीं खा रहे है तो कुछ लोग सरकार द्वारा दी गई भीख मान इसे नही खा रहे है। बता दे कि इसकी सफलता के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह और अंचलाधिकार सदानंद वर्नवाल ने अथक प्रयास किया। यहां तक कि इन्होंने खुद अपने हाथों से भोजन को बाटने का भी काम किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें