प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत कराया जा रहा है रोजगार उपलब्ध!

SHARE:

रिपोर्ट: समीर कुमार झा

शिवहर। तरियानी प्रखंड के विशंभर पुर पंचायत में 75 प्रवासी मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उक्त जानकारी स्थानीय मुखिया रचना वर्मा ने दी है। मुखिया ने बताया कि 5 लाख रुपए की राशि से बागमती नदी के उडाही में मजदूरों को लगाया गया है। जिन्हें 15 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाना है। मुखिया रचना वर्मा के द्वारा बताया गया कि दिल्ली, मुंबई एवं हरियाणा से आए हुए मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर उप विकास आयुक्त विशाल राज के दिशा निर्देश पर प्रोग्राम पदाधिकारी के द्वारा उक्त बागमती पुरानी नदी की उडाही के लिए मजदूरों को लगाया गया है। कार्यों के निरीक्षण के दौरान मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार , रोजगार सेवक अरुण कुमार, तकनीकी सहायक हिमांशु केसरी आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें