पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद सदर प्रखंड क्षेत्र के मांदिल पंचायत में 17 जनवरी यानी कल मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की पूरी टीम एक्शन मूड में है। इसे लेकर कमिश्नर मयंक बड़बड़े, डीएम रिची पांडेय एवं एसपी दीपक रंजन सहित जिले के तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी मांदिल पंचायत का दौरा कर जायजा लेने में जुटे है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले मांदिल पंचायत के पकरी महादलित टोले में आएंगे जहां सरकार की चल रही योजनाओं को बारीकी से अध्ययन करेंगे साथ ही लोगो से मिलकर संवाद भी करेंगे।

इसके बाद वह मांदिल गांव स्थित तालाब में बने नौका विहार का उदघाटन कर तालाब का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में जीविका दीदियों के साथ संवाद कर अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। जिसको लेकर जिला प्रशासन की टीम द्वारा पंचायत में बृहद पैमाने पर काम किया गया है। वही मुख्यमंत्री के अगवान को लेकर डीएम एसपी सहित जिले की पूरी प्रशासनिक टीम के द्वारा जोरशोर लगे है ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी या कमी न हो। वही मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पंचायतों में हलचल तेज हो गई है। डीएम ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है साथ ही सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।
Byte – रिची पांडेय,डीएम,जहानाबाद




