सत्ताधारी दल के छात्र संगठनों ने संत परमहंस द्वारा शिक्षा मंत्री के जीभ काट लाने के बयान के विरुद्ध प्रदर्शन किया!

SHARE:

निभाष मोदी की रिपोर्ट :-

रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री के टिप्पणी को लेकर संत परमहंस के जीहवा काट लेने वालों को दस करोड़ रुपये देने वाली बात पर आयशा सहित अन्य संगठनों ने संत परमहंस का किया पुतला दहन

भागलपुर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए बयान के बाद स्वामी परमहंस जी के द्वारा दिए गए बयान को लेकर आईसा सहित अन्य संगठनों के लोगों ने स्टेशन चौक पर परमहंस जी महाराज के दिए गए बयान को लेकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और

परमहंस जी महाराज का पुतला दहन किया गया। इन लोगों का कहना है कि जिस तरह से उन्होंने कृषि मंत्री की जीभ काटने वाले को दस करोड़ का इनाम देने की घोषणा की है। वह किसी भी साधु सन्यासी को शोभा नहीं देता है, और जिसके लिए यह लोग विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में आईसा और अन्य पार्टियों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया।

Join us on:

Leave a Comment