कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
सोमवार को पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के नगरपालिका मध्य विद्यालय भभुआ में “ग्रीन सिटी स्थापना दिवस” के अवसर पर पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक नागेंद्र तिवारी के द्वारा पौधा रोपण करके शुभारंभ किया गया। इस दौरान विघालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षक के साथ पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार ने कई विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार पौधा रोपण करते हुए बड़ा होने तक देखभाल करने के लिए सभी ने शपथ लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

- 16 जनवरी 2014 को कैमूर को किया गया ग्रीन सिटी घोषित
शिवम ने छात्र-छात्राओं को बताया कि बिहार के जिला कैमूर को 16 जनवरी 2014 को ग्रीन सिटी घोषित किया गया था। शहर को हरा-भरा बनाने और इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाने का विचार से कैमूर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने दिया था, जिन्होंने जयपुर की गुलाबी शहर किताब से एक पत्ता निकाला था। हमारे बिहार में एक हरा-भरा सौंदर्य शहर हैं। भभुआ नगर की पहचान अब ग्रीन सिटी के रूप में खत्म हो गई है। अब ग्रीन सिटी की कुछ भी पहचान भभुआ नगर में नहीं दिखती। जबकि वर्ष 2014 में भभुआ नगर की पहचान ग्रीन सिटी के रूप में देश स्तर तक बन गई थी। धीरे-धीरे ग्रीन सिटी की पहचान खत्म हो गई है। जिला प्रशासन इसे ध्यान दे ताकि हमारा शहर ग्रीन सिटी के पहचान बना रहे और हरियाली के साथ पर्यावरण संतुलन बनाएं रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक व प्रेरित करके पौधा रोपण करके हरा-भरा अपने शहर को अवश्य करें।हमें वपौधरोपण की अहमियत का एहसास होना चाहिए। प्रकृति के प्रति अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाएं आज के समय में पर्यावरण गंभीर समस्या बन चुका है। एक एक इंसान कम से कम एक पौधा जीवन भर में अवश्य लगायें और उसे बड़े करें। तो ये छोटा-सा कदम पर्यावरण संरक्षण के लिए एक सराहनीय कदम होगा। क्योंकि एक पौधा दस पुत्र के बराबर होता हैं। हम रहे या नहीं रहे पर आने वाले पीढ़ी के लिए सुनहरा भविष्य हम दे सकें यही प्रयास करता हूँ। इस दौरान शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार प्रभाकर, पीयूष कुमार, सुदर्शन कुमार, अरूण कुमार, रविशंकर उपाध्याय, विशाल पटेल, सन्नी कुमार,छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहें।




