रवि शंकर शर्मा :-
बाढ़ के पंडारक में स्व. भासो पहलवान को श्रद्धांजलि देने पहुँचे मुख्यमंत्री नितीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ललन सिंह के साथ जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार भी पहुँचे उनसे ज़ब हमारे संवाददाता रवि शंकर शर्मा ने राम चरित मानस विवाद पर सवाल किया तो वे राजद कोटे से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर भड़क गये, ऐसा पहली बार हुआ है ज़ब महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जदयू और राजद में किसी मुद्दे को लेकर खुलकर खिंचतान सामने आई है!
नीरज कुमार ने कहा की शिक्षा मंत्री ज्ञान का आतंक ना फैलायें, बिहार के गौरवशाली अतीत को स्थापित करने में अपना योगदान दें, श्री राम को लोहिया भी मानते थे, गाँधी जी के मुँह पर भी अंत तक हे राम ही रहा, यहाँ तक की संविधान निर्माता बाबा साहेब ने संविधान के पन्नों पर श्री राम और उनके दरबार की तस्वीर लगाई है!
बिहार की धरती सीताराम की धरती, रामायण पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं –

Byte :- नीरज कुमार




