पूर्व विधायक राजीव रंजन जेडीयू में हुए शामिल, ललन सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

पूर्व विधायक राजीव रंजन कई कार्यकर्ताओं के साथ जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राजीव रंजन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा समता पार्टी के समय से राजीव रंजन हमारे साथ हैं।

लेकिन बीच में आदमी चलते चलते थक जाता है तो वह रास्ता भटक जाता है और रास्ता भटक के वह बड़का झूठा पार्टी में चले गए। पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद ललन सिंह ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला और कहा सुबह-शाम झूठ बोलना बीजेपी का काम है। 8 साल हो गया देश पर भारतीय जनता पार्टी का शासन है, बीजेपी के किसी नेतृत्व ने यह साहस नहीं है कि वह इस देश की जनता को बताए कि 8 साल में हमने यह सब काम किया।

Byte: ललन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, JDU

Join us on:

Leave a Comment