प्रशान्त कुमार / नेहा कुमार
बेगुसराय बिहार
भारत जोड़ो यात्रा के तहत बांका से बोधगया की यात्रा सफल 17 जनवरी को बिहार जोड़ो यात्रा के साथ पहुंचेंगे बेगुसराय राहुल गांधी
बेगूसराय में 17 जनवरी को बिहार जोड़ो यात्रा के साथ पहुंचेंगे राहुल बेगूसराय प्रवेश करेंगे खगरिया जिले आएंगे और मंझौल के शिवरी पुल पर राहुल गाँधी की अगुआई में चल रही कन्याकुमारी से कश्मीर तक की लगभग 3500 किलोमीटर लंबीऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर बिहार में जारी बांका से बोधगया की 1200 किलोमीटर की बिहार जोड़ो यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम क़े तहत बेगूसराय जिले की सीमा में प्रवेश करने को तैयार है। इस बाबत जिले क़े कोंग्रेसियों में भारी उत्साह का माहौल है। आगामी 17 जनबरी को अपराह्न बिहार जोड़ो यात्रा खगड़िया जिले की सीमा को छोड़कर बेगूसराय जिले में सिवरी पुल क़े पास प्रवेश करेगी जहाँ खगड़िया क़े कोंग्रेसियों द्वारा यात्रा का ध्वज बेगूसराय क़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी।

आगामी दो दिनों तक यह यात्रा बेगूसराय में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क़े नेतृत्व में सफर करती हुई समस्तीपुर बेगूसराय की सीमा रोसरा क़े पास समस्तीपुर क़े कांग्रेसजनों को सौंप दी जाएगी. जिले में यात्रा क़े समन्वयक रत्नेश टुल्लू ने बताया कि यात्रा को लेकर जिले क़े कांग्रेसजनों में भारी उत्साह का माहौल है और कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता इसमें शिरकत करने को उत्साहित है। 17 जनवरी को अपराह्न बेला सिमरी चौक, परिहारा, बगरास होते हुए बखरी बाजार क़े रामा पैलेस क़े पीछे संत पॉल मॉडल स्कूल पहुंचेगी जहाँ से रात्रि बिशराम क़े पश्चात् अगले दिन 18 जनवरी को झंडोतोलन क़े उपरांत बखरी बाजार अम्बेदकर चौक होते हुए मध्य विद्यालय कुम्हारसों में दोपहर क़े भोजन क़े पश्चात सभा करते हुए गढपुरा में श्री कृष्ण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए छौराही प्रखंड क़े एकम्बा, परोरा, एजनी होते हुए छौराही प्रखंड क़े मध्य विद्यालय सांवत हिंदी मे रात्रि बिश्राम करेगी।19 जनवरी को सुबह झंडोतोलन क़े उपरांत बखड्डा चौक पर डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण क़े बाद चौफर, शाहपुर, चलकी गाँव होते हुए दौलतपुर में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क़े पम्प पर दोपहर का भोजन क़े उपरान्त सागी होते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर प्रस्थान करेगी जहाँ बेगूसराय समस्तीपुर सीमा पर समस्तीपुर क़े कार्यकर्ताओं को यात्रा का झंडा समर्पित किया जाएगा
ज्ञात हो कि यात्रा में प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, विधानमंडल दल क़े नेता अजीत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा क़े साथ हजारों हजार यात्री भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने क़े उद्देश्य क़े साथ पैदल चलते हुए लोगों को सन्देश दे रहे हैँ.
कार्यक्रम क़े बारे में पूछने पर नगर की पूर्व विधायक श्रीमती अमिता भूषन ने बताया कि राहुल गांधी जी ने जिन उद्देष्यों क़े साथ देश भर में भारत जोड़ो यात्रा क़े साथ भाईचारे का सन्देश घर घर तक पहुँचाया है और देशवासियों की इसमें ज़ो उत्साहित भागीदारी दिखी है उसी तर्ज पर हम बिहार कांग्रेस क़े लोग इस यात्रा से सन्देश देने का प्रयास कर रहे हैँ, और लोगों की इसमें भागीदरी और समर्थन को देखते हुए हम आश्वासत हैँ कि यह देश नफरत से नहीं प्यार से आगे बढेगा। इतनी कराके की सरदी में भी कार्यकर्त्ता जिस जोश से तैयारी में जूटे है यह यात्रा निश्चित तौर पर इतिहास रचने का काम करेगी.




