नागरिक विकास समिति की आम सभा संपन्न मोo जियाउर रहमान फिर बने अध्यक्ष!

SHARE:

निभाष मोदी की रिपोर्ट :-

नागरिक विकास समिति की आम सभा संपन्न
मोo जियाउर रहमान को पुनः 1 वर्ष के लिए नागरिक विकास समिति का अध्यक्ष चुना गया lस्थानीय दल्लू बाबू धर्मशाला (लहरी टोला )में आयोजित आमसभा में आगामी 1 वर्ष 3 माह के लिए अध्यक्ष का चुनाव किया गया। आम सभा की अध्यक्षता बरिय सदस्य श्री अभय कांत झा ने की l संचालन रमन कर्ण ने किया l
आम सभा में आगंतुकों का स्वागत उपाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद ने की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 में संस्था शिथिल हुआ है इसे पुनः सक्रिय किया जाएगा l आम सभा में कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर राय द्वारा आय व्यय का लेखा जोखा एवं ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत किया l संस्था ने श्री प्रदीप झुनझुनवाला को अगले 2 वर्ष के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट नियुक्त किया हैl
आम सभा को सचिव डॉ संजय निराला क कहलगाँव इकाई के चंदन चौधरी, दक्षिणी क्षेत्र अध्यक्ष कृष्णा साह, संगठन सचिव आनंद श्रीवास्तव, भागलपुर महोत्सव संयोजक नरेश शाह, सद्भावना संयोजक प्रोo एजाज अली रोज, मेडिकल कैंप संयोजक विनोद धनधानिया, पर्यावरण संयोजक रमन साह, महिला परामर्श केंद्र की रत्ना गुप्ता ने अपने अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किए


, आम सभा में महापौर एवं उप महापौर मुख्य अतिथि के रूप में थी ।जिनका नागरिक अभिनंदन बुके अंगवस्त्रम देकर किया गयाl इस अवसर पर सभाअध्यक्ष अभय कांत झा ने कहा कि दोनों से अपेक्षा है कि वह नगर निगम को वास्तविक रूप में प्रभावी बनाने की दिशा में पहल करेंl
, महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने अपने संबोधन में कहा कि भागलपुर निगम मैं जो कमियां है उसे दूर किया जाएगा निगम के योजनाओं में समाज के प्रबुद्ध लोगों एवं संस्था की भागीदारी होगी l
उपमहापौर डॉ सलाउद्दीन अहसन ने कहा कि यह संस्था पर्यावरण सुंदरीकरण एवं सामाजिक सद्भावना बनाए रखने में हमेशा से अग्रणी भूमिका निभाई है lधन्यवाद ज्ञापन राकेश रंजन केसरी ने किया राष्ट्रगान से सभा समाप्त हुई l
आमसभा में डॉक्टर आरके सिंहा, राजेंद्र ठाकुर, अजय कुमार सिन्हा, जिम्मी क्वार्ट्रेस ,गोविंद अग्रवाल, राकेश रंजन, राजेश कुमार ,लव चंद्र कोठारी ,विनय दास, सर्वेंद्र सिन्हा, नितेश कुमार ,जसविंदर सिंह, विजय घोष ,अनिल गुप्ता, गोपाल मंडल, श्याम चौधरी ,डॉक्टर संतोष सिन्हा, वlशीक रहमानी ,डॉक्टर नीतीश सिंह, कृष्णानंद सिंह ,मनोज सिंह, शंकर मोदी, आदित्य कुमार दीपू, सुमन , मोo यासिर , सुनीता गुप्ता ,कौशल ठाकुर, रुपेश ,उदित, प्रेम कुमार वर्मा, प्रोo विवेकानंद सिंह ,नीरज जयसवाल ने भाग लिया सहित सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया l

Join us on:

Leave a Comment