हिंदू समाज और विश्व हिंदू परिषद आंदोलन करेगा. आर एन सिंह, कामेश्वर चौपाल!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

प्रभु राम और रामचरितमानस की अपमान ना करे तो ही बेहतर होगा नहीं तो हिंदू समाज और विश्व हिंदू परिषद आंदोलन करेगा. आर एन सिंह

पटना।

दिनांक 11 जनवरी को बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा रामचरितमानस और राम के अस्तित्व पर जो अमर्यादित टिप्पणी की गई इसके संदर्भ में आज दिनांक 12 जनवरी 2023 को विश्व हिंदू परिषद के द्वारा प्रेस कांफ्रेंस किया गया जिस को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ आर एन सिंह ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि बार बार एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए प्रभु राम और रामचरित मानस जैसे पवित्र ग्रंथ एवं संघ परिवार पर बयान बाजी उचित नहीं है ऐसा करने से बाज आए नहीं तो हिंदू समाज और विश्व हिंदू परिषद आंदोलन करेगी और उन्होंने कहा है कि शिक्षा मंत्री को रामचरिमानस को पढ़ने की आवश्यकता है तभी वो राम और राम के चरित्र को समझ पाएंगे और श्री राम जन्मभूमि के न्यासी एवम विश्व हिंदू परिषद दक्षिण बिहार के अध्यक्ष श्री कामेश्वर चौपाल जी ने कहा कि अधम का अर्थ नीच होता है जो की अपने कर्मों से होता है चाहे वो किसी जाति का हो। प्रभु श्री राम तो सभी के प्रभु है उन्हें जाति से ना जोड़ा जाए। इस प्रेस वार्ता में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संघठन मंत्री आनंद कुमार पटना महानगर मंत्री गौरव अग्रवाल, अखिलेश सुमन (प्रचार विभाग) अशोक जी एवम गौरव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment