धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
पलटने के कारण टैंकर से गिरने लगी तेल
ग्रामीणों ने तेल लूटने के लिए मची होड़
सिकरहना नदी के समीप पलटा टैंकर
सूचना पर पहुंची सुगौली थाना पुलिस को देख भाग खड़े हुए ग्रामीण
मोतिहारी जिले में घने कोहरे और कंकपाती ठंड का कहर जारी है और पूरे जिले के लोगो का जीना मुहाल हो गया है वैसे में यहां कोहरे के कारण दुर्घटनाएं भी खूब हो रही है ।इसी कड़ी में आज मोतिहारी के राष्ट्रीय उच्च पथ 57 डी पर सुगौली थाना क्षेत्र के सिकरहना नदी के पल के पास एक तेल से भरी टैंकर पलट गई और चार पांच पलटी मारते हुए गहरे खाई में गिर गयी ,,फिर क्या था वहां मौजूद दर्जनों लोगों ने मौके का फायदा उठाते हुए जमकर तेल की लूट की और जिज़के हांथ जो लगा उसमें तेल भरकर भागने लगे । तस्वीरें देखिये कैसे कोई बाल्टी में तो कोई गिलन में तो कोई मग या जिसके हांथ जो लगा उसमें तेल भरकर भागते नजर आए!

वही घटना के संबंध में ट्रक कंपनी के मुंशी बबलू गुप्ता ने बताया कि उक्त टैंकर में हवाई जहाज में डालने वाला एटीएफ तेल लदा था जो बरौनी से चलकर काठमांडू जा रहा था ।ट्रक का ड्राइवर और खलासी सुरक्षित है ,,घटना घने कोहरे के कारण घटित हुई है तेल का नुकसान हुआ है हालांकि घटना की सूचना पर सुगौली थाना की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगो को खदेड़ दिया जिसके कारण तेल बच गया है ।
बाइट :—- बबलू गुप्ता मुंशी ।




