बेगूसराय- सवारियों से भरी ऑटो ट्रक में टकराई , 6 घायल!

SHARE:

प्रशान्त कुमार / नेहा कुमारी
बेगुसराय

बेगूसराय में अनियंत्रित होकर टेंपो ने मारा ट्रक में टक्कर, टेंपो चालक समेत कई यात्री गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय में अनियंत्रण होकर टैंपू ने ट्रक में सीधा टक्कर मार दी जिससे टेंपो में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है घायलों यात्री का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है घटना के संबंध में टेंपो सवार दोनौली फुलवरिया बलिया थाना निवासी यात्री गुलजारी यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह बस स्टैंड से घर जाने के दौरान टेंपो पर सवार हुए थे घना कुहासा और भीषण ठंडी होने के वजह से टेंपू चालक दीपक कुमार अनियंत्रण होकर सीधा ट्रक में ठोकर मार दी जिससे टेंपो

सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं सभी घायलों को लाखो थाना पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के एनएच 31 की है। टेंपो चालक दीपक कुमार और टेंपो सवार यात्री गुलजारी यादव को गंभीर स्थिति बनी हुई है और सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रक घटनास्थल से फरार हो गया है घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और कागजी कार्रवाई में जुट गया है।

Join us on:

Leave a Comment