विशेष सचिव रचना पाटिल ने जिले में जातिगत जनगणना की समीक्षा की!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार सरकार रचना पाटिल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा में बिहार जाति आधारित गणना, 2022 के प्रथम चरण मकान नंबरीकरण एवं संक्षिप्त मकान सूची की तैयारी की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों के साथ कार्य में आ रही कठिनाइयों/सुझावों पर परिचर्चा किया गया ।


बैठक में विशेष सचिव को जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा पुष्पगुच्छ तथा मोमेन्टों देकर स्वागत किया तथा प्रथम चरण के कार्य के बारे में प्रखंडवार बताया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि जहानाबाद जिले में सभी चार्ज पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को गणना का प्रशिक्षण दे दिया गया है। सभी अपने-अपने कार्यो में लगे हुए है। उन्होंने बताया कि जहानाबाद जिले में बुधवार को निरीक्षण में जाति गणना को भी शामिल किया गया है तथा सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में क्षेत्र भ्रमण कर गणना कार्य का अनुश्रवण किया जा रहा है। प्रतिदिन संध्या में वरीय प्रभारी पदाधिकारी -सह- अपर समाहत्र्ता द्वारा संध्या में जूम मिटिंग के माध्यम से प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों एवं सभी चार्ज पदाधिकारियों तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक कर गणना कार्य में आ रही समस्याओं का निदान किया जा रहा है। कही-कहीं घरों में नंबर/संख्या देने तथा प्रतिक चिन्ह बनाने में सिहाई की परेशानी आ रही है, जिसके लिए व्यवस्था किया जा रहा है।
विशेष सचिव द्वारा सभी पदाधिकारियों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया गया तथा क्षेत्र में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। साथ हीं निदेश दिया कि जो भी घर बंद हो उस घर के आस-पास वाले घरों के निवासियों से सम्पर्क करें तथा जानकारी प्राप्त करें कि वहाॅ के लोग कहां रहते है, कब आते है तथा कितने दिनों तक यहां रहते हैं। इसे अपने पंजी में संधारित करेंगे। साथ हीं संभव हो तो मोबाईल के माध्यम से सम्पर्क कर लें। साथ हीं अस्थायी व्यक्ति (किराये के मकान में रहने वाले) के मकान का गणना भवन मालिक के साथ किया जाएगा, किरायेदार को मकान संख्या अलग से नहीं दिया जाएगा परन्तु किराये पर रह रहे व्यक्ति का गणना किया जाएगा तथा उनका आकड़ा अपने पंजी में अलग से उपलब्ध कराया जाएगा।
विशेष सचिव द्वारा सभी चार्ज पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि अपने-अपने प्रखंडों में प्रगणक अपने क्षेत्र में रहे इसका अनुश्रवण करेंगे तथा प्रतिदिन उनका फोटोग्राफ अपने-अपने प्रखंड गणना ग्रुप में निर्धारित समय से मांगते रहेंगे। साथ हीं यह भी ध्यान रखेंगे कि प्रथम चरण मकान नंबरीकरण एवं संक्षिप्त मकान सूची की तैयारी निर्धारित समय-सीमा के अंदर किया जाए तथा किसी भी प्रकार का कोई भी गलती न हो। उन्होंने निदेश क्षेत्र में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की उपस्थिति का अनुश्रवण हेतु उनका फोटो प्रतिदिन तथा कार्य की प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें