बेगूसराय में ठंढ से गई मजदूर की जान!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

ठंढ से गई मजदूर की जान

बेगूसराय में भीषण ठंड और शीतलहर से लोगों की जान भी जाने लगी है। बरौनी रिफाइनरी में मजदूरी कर लौटने के दौरान आज एक मजदूर को ठंड लग गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर गांव निवासी मजदूर 35 वर्षीय प्रकाश कुमार रोज की तरह रात में काम करने गया था। आज सुबह काम कर वह घर लौट रहा था लौटने के दौरान रास्ते में उसे ठंड लग गई और घर आते-आते वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में

इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर रिफाइनरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने कहा कि काम कर लौटने के दौरान इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। मजदूर की‌ मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बेगूसराय में लगातार भीषण शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त है ।

बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें