अभाविप ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर निकाली शोभायात्रा संगोष्ठी का भी आयोजन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मोहनिया नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जो जगजीवन मैदान से निकलकर रेलवे स्टेशन स्टुवरगंज चांदनी चौक से पंजाब नेशनल बैंक होते हुए महाराणा प्रताप महाविद्यालय परिसर में प्रस्थान किया। उसके बाद स्वामी विवेकानंद जी के जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता डॉक्टर शंभू नाथ सिंह अभाविप मोहनिया नगर अध्यक्ष ने किया। संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिथिलेश राय जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रोहतास विभाग बौद्धिक प्रमुख एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर उदय प्रताप सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विद्यार्थी परिषद विशिष्ट अतिथि अमरीश तिवारी प्रांत प्रमुख राष्ट्रीय कला मंच एबीवीपी निवर्तमान विभाग संयोजक एबीवीपी कैमूर रोहतास चंदन तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला संयोजक आलोक श्रीवास्तव रहे कार्यक्रम का

संचालन नगर मंत्री सुशील कुमार ने किया कार्यक्रम में उपस्थित प्रोफेसर बच्चन सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक यादव ऋषि उपाध्याय धीरज तिवारी बृजेश सिंह नगर कार्यकारिणी सदस्य सतीश यादव पंकज कुमार अनीश कुमार नगर एस एफ डी प्रमुख सत्यजीत कुमार जिला मीडिया प्रभारी गगन श्रीवास्तव प्रभाकर मिश्रा प्रोफेसर अनिल राय सुकृति कुमारी कृति खुशी रानी आदि सैकड़ों युवा उपस्थित रहे। साथ ही भभुआ नगर इकाई में पुष्पांजलि एवं कुदरा नगर इकाई में संगोष्ठी सह वृक्षारोपण किया गया। जिसमे मुख्य रूप से कुदरा नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सर, नगर सह मंत्री वैभव जी, दीपक पाण्डेय जी उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment