ऋषिकेश की रिपोर्ट!
नालंदा जिले के बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र के कोसुक के पास आक्रोशित नागरिकों ने सड़क जाम कर दिया। इन महादलित नागरिकों का मांग है कि बिहारशरीफ राजगीर फोरलेन निर्माण के दौरान तोड़े गये घर के बदले घर दिया जाय। इनकी मांगे पूरा नहीं होने पर इनलोगो ने सड़क को जाम दिया है। इतना ही नहीं इन लोगों का कहना है कि कड़ाके की ठंड पड़ रही है। और ऐसे में पॉलिथीन के सहारे जिंदगी दिनरात काटना पड़ रहा है। जहां काफी ठंड लग रही है जिससे वह परेशान है। लगातार सभी का तबीयत बिगड़ रही है। जिसके बाद आज आक्रोशित होकर सभी लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। वहीं जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करा सड़क जाम को हटाया।

बाइट।आक्रोशित ग्रामीण
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




