रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई -11-1-2023
सिकंदरा मुख्य चौक पर बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु के जमुई से सिकंदरा आगमन पर राजद कार्यकर्ता एवं प्लस टू शिक्षक संगठन के द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी को पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक मजबूती प्रदान करना होगा। देश के छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चे हमारे राष्ट्र के गौरव और भविष्य हैं। जब बच्चे को समुचित शिक्षा प्राप्त होगा तभी हमारे देश का सर्वांगीण विकास होगा। यही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी का सपना भी है। अध्यक्ष ने कहा कि यदि कोई भी नेता, डॉक्टर, व्यापारी 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का मजदूरी करवाता है तो वह कानूनन अपराध है। ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध हमारी सरकार के द्वारा ठोस कदम उठाया जाएगा और प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी के द्वारा विरोध करने के सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास नहीं चाहती है हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाकर देश की राजनीति कर रहे हैं और राष्ट्रीय जनता दल महागठबंधन सरकार ने पूरे देश स्तर पर ऐतिहासिक काम किया है। बिहार सरकार ने बढ़ चढ़कर जातीय जनगणना प्रारंभ कर दिया जितनी जिनकी आबादी उतनी उनका अधिकार, लेकिन बीजेपी बिहार सरकार को बदनाम करने में लगी है उन्होंने कहा कि भाजपा ने रोजगार के नाम पर दो करोड़ युवाओं को ठगा है
इस दौरान मौके पर प्लस टू शिक्षक संघ मुंगेर प्रमंडलीय सह जमुई जिला अध्यक्ष निलेश यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष हैदर अंसारी, पूर्व प्रमुख शिव कुमार यादव, वरिष्ठ नेता रामविलास यादव, रामाशीष यादव, दशरथ यादव, ब्रह्मदेव यादव, सोफेद्र यादव, गोपाल पासवान, बबलू कुमार, केदार, आदि दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बाइट -राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु




