डीएम रिची पांडेय ने NH 83 तथा 119D का किया निरिक्षण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा आज अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत एन.एच.-83 तथा एन.एच. 119(डी.) परियोजना कार्य का निरीक्षण किया गया तथा सड़क निर्माण से प्रभावित हो रहे धार्मिक संरचनाओं को शिफ्ट करने के लिए Stakeholders के साथ बैठक किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा एन.एच.83 के कार्य प्रगति के लिए सड़क निर्माण से प्रभावित हो रहे धार्मिक संरचनाओं को शिफ्ट करने के लिए Stakeholders के साथ बैठक पप्पु ढाबा, मई, काको में, किसान सर्विस स्टेशन, सैदपुर, मखदुमपुर में, कन्हैया सर्विस स्टेशन, नेर मखदुमपुर में तथा मध्य विद्यालय, काफरपुर, मखदुमपुर में संबंधित अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, काको एवं जहानाबाद सदर तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के साथ किया गया। साथ हीं समस्याओं को सुनकर त्वरित निष्पादन किया गया। निदेश दिया कि 26 जनवरी, 2023 तक सभी धार्मिक संरचनाओं शिफ्ट कर दिया जाए। साथ हीं अंचल अधिकारी, मखदुमपुर को निर्देश दिया कि नेर के ग्रामीणों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शीघ्र भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध करायेंगे।


जिला पदाधिकारी द्वारा एन.एच. 119(डी.) परियोजना अंतर्गत अर्जित भूमि के विरुद्ध हितबद्ध/ रैयती को मुआवजा भुगतान के कार्रवाई के लिए लगाये गये शिविर का निरीक्षण किया गया। आज मखदुमपुर अंचल के डकरा, सोहजना , छरियारी, जमालपुर एवं महेवा गाॅव का शिविर मध्य विद्यालय, छरियारी का, कलानौर एवं सुमेरा का शिव मंदिर, मनीयरगंज तथा मराठी एवं सुपी का मध्य विद्यालय, सुपी में आयोजित शिविर कार्यक्रम का निरीक्षण किया तथा शिविर में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया । अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि कैम्प लगा कर परियोजना में जा रहे अर्जित भूमि के रैयतों को एलपीसी बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें। साथ हीं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि शिविर आयोजित कर भू-धारियो /पंचाटियो को मुआवजा राशि भुगतान प्राप्ति के लिए मार्ग सुलभ कराकर वांछित दस्तावेज इत्यादि तैयार कराने में सहायता करेगे तथा मुआवजा भुगतान हेतु आवेदन प्राप्त करेंगे तथा मुआवजा भुगतान की कार्रवाई करेगे।

Join us on:

Leave a Comment