कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
राजा बाजार शाहबाजपुर से एक हथियार के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार, चांद थाने की पुलिस ने की कार्रवाई
कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के राजा बाजार शाहबाजपुर से एक हथियार के साथ बाइक सवार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइक सवार युवक के पास से एक देशी रिवाल्वर बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने रिवाल्वर और भाई को जब्त करते हुए थाने लाया गया।

रिवाल्वर के साथ पकड़ाया बाइक सवार युवक की पहचान भभुआ थाना के बहेरी गांव के बच्चन ओझा के पुत्र शिवम ओझा के रूप में की गई है। युवक अपाची बाइक से उत्तर प्रदेश की तरफ़ से बिहार में आ रहा था। इसी दौरान पुलिस ने राजा बाजार शाहबाजपुर से उक्त युवक को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया। इस सम्बंध में चांद थाने के थानेदार सचिन कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहे उक्त बाइक सवार युवक को रुकवाया गया और जांच की गई। इस दौरान जांच में उसके पास से रिवाल्वर मिला। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




