मुजफ्फरपुर- सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कई जागरूकता रथ रवाना, डीएम ने मदद करने वालों को किया सम्मानित!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है इसके तहत मुज़फ़्फ़रपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुचाने व मदद करने वाले वैसे लोगों को एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ में ₹5000 का नगद पुरस्कार का चेक देकर सम्मानित किया गया इसके साथ ही जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में ज्यादा से ज्यादा जानकारी पहुंचे लोग जागरूक हो ट्राफिक के नियमों का सत प्रतिशत पालन हो , यातायात के नियमों को नहीं मानने की वजह से कई बार गंभीर सड़क दुर्घटनायें हो जाती है जिसमे जान भी चली जाती है, यह सब ट्रैफिक रूल नहीं मानने की वजह से होता है जागरूकता फैलाने को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने रवाना किया , पुरस्कृत होने वालों में मोहम्मद जाबिर हुसैन ने बताया कि उन्हें ऐसे सम्मान पाकर काफी खुशी हुई है, कई बार ऐसा होता है कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को जल्द मदद नही मिल पाती है फजूल की अफवाहों की वजह से उन्होंने लोगों से अपील किया कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुचकर उनकी मदद कीजिए यही मानवता की मदद है,

बाइट :- प्रणव कुमार जिलाधिकारी

बाइट :- मोहम्मद जाबिर हुसैन (पुरस्कृत होने वाला)

Join us on:

Leave a Comment