मंसूरचक की मूर्तिकला रही है बेगूसराय की पहचान- राकेश सिन्हा!

SHARE:

रिपोर्ट – आशीष भूषण

बॉलिवुड एक्टर अमिय कश्यप के आवास पर पंहुँचे सांसद प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा,मंसूरचक की मूर्तिकला रही है बेगूसराय की पहचान।
मंसूरचक (बेगूसराय)
मुग़लकाल से ही मंसूरचक की मूर्तिकला इस क्षेत्र की पहचान रही है। बेगूसराय को यदि सांस्कृतिक राजधानी की संज्ञा दी जाती है तो उसमें मंसूरचक का महत्वपूर्ण स्थान है। यहाँ के सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में सार्थक एवं सकारात्मक कदम बढ़ाये जायेंगें।ये बातें राज्यसभा के सांसद प्रो. डॉ. राकेश सिन्हा ने मंसूरचक के अहियापुर स्थित बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप के आवासीय परिसर में शिष्टाचार मुलाक़ात के दौरान मंगलवार की संध्या में कही। सांसद ने कहा वैभवशाली अतीत को अपने में संजोये मंसूरचक का विकास जिस गति से होना चाहिए वो कहीं न कहीं बाधित हुआ है।

उन्होंने कहा की मंसूरचक के विकास हेतु कदम से कदम मिलाकर यहाँ के जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों के साथ हूँ।अहियापुर स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय का भी उन्होंने निरिक्षण किया।अहियापुर के ही प्रसिद्ध लोक गायक शिवेश मिश्रा की दादी के श्रद्धांजलि सभा में भी प्रो.राकेश सिन्हा उपस्थित हो दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।मौके पर मशहूर बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप ने राज्यसभा सांसद को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। उक्त अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, मुखिया राममूर्ति चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकल्याण सिंह, दिलीप चौधरी, विनोद चौधरी, पंकज पराशर, राजेश राय आदि थे।

Join us on:

Leave a Comment