लखीसराय में युवती की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

संतोष कुमार पांडेय की रिपोर्ट

लखीसराय।बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है,जहां बैखौफ अपराधियों ने एक यूवती की सिर में गोलीमारकर हत्या कर दी है।घटना नगर थाना क्षेत्र के बालूपर गांव के बहियार की है। घटना के बाद ईलाके में सनसनी है।हालांकि शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है।सूचना मिलते हीं नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे. में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।आशंका जाहिर की जा रही है कि दूष्कर्म के बाद अपराधियों ने गोलीमारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है।एएसपी रौशन कुमार ने पोस्टमार्टम के बाद हीं पता चलने की बात कहीं है।घटनास्थल पर खून का धब्बा मिला है।एएसपी रौशन कुमार ने आगे बताया कि सबसे पहले शव की पहचान की जा रही है।अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हींं सामने आ पाएगा कि युवती के साथ दूष्कर्म की घटना हुई या नही।
बाइट – रौशन कुमार, एएसपी, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment