रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय
बिहार/लखीसराय
स्लग:-अवैध पैसे की उगाही करते पुलिसकर्मी
√ बालू वाहन चालक से अवैध वसूली कर रहे पुलिसकर्मी
– अवैध वसूली कर पुलिसकर्मी रुपये का आपस में कर रहे बंटवारा
-एस पी ने कहा एएसपी द्वारा वीडियो की जांच व सत्यापन बाद होगी कार्रवाई
– बालू व शराब के अवैध धंधे पर लगाम हेतु लगाया गया था बैरियर
-लखीसराय जिला अंतर्गत हलसी थाना क्षेत्र स्थित शिवसोना बैरियर का एक वीडियो में पुलिसकर्मी अवैध पैसे की उगाही में लगे हैं।लखीसराय एवं जमुई जिला के बार्डर एरिया शिवसोना में बालू एवं शराब के अवैध धंधे पर नकेल कसने को लेकर बैरियर लगाया गया है।जहां स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि जमुई के मंझवे की ओर से बालू लदा एक महिन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर वाहन को आते देख पुलिस जवान बीच सड़क पर आ जाता है।बैरियर केे पास आते ही ट्रैक्टर को रोका जाता है

और ड्राइवर अपने पास से पैसा निकालकर पुलिस जवान के हाथ में देता है।पैसा लेने के बाद पुलिस जवान सड़क किनारे खड़े अन्य साथियों के पास से छुट्टा पैसा लेकर वापस आता है और वाहन चालक को देकर वापस लौट जाता है।उसके बाद बालू लदा ट्रैक्टर आगे की ओर बढ़ता है।बता दें कि बालू एवं शराब के अवैध धंधे पर लगाम लगाने को लेकर लखीसराय पुलिस के वरीय पदाधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। एसपी के द्वारा बालू के धंधे से अवैध वसूली को लेकर पहले भी सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष सहित अन्य पर कार्रवाई कर चुकें हैं।

वीडियो के जांच की जिम्मेदारी एएसपी रौशन कुमार को दे दिया गया है।वहीं एसपी पंकज कुमार ने कहा कि उपलब्ध हुए वीडियो में दिख रहा है कि दो से तीन पुलिसकर्मी चेक प्वाईंट पर हैं। और वहां एक बालू लदे ट्रैक्टर चालक से वसूली कर रहे हैं।वीडियो की जांच की जिम्मेदारी एएसपी को दिया गया है। जांच के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी।
बाइट :-पंकज कुमार SP लखीसराय




