पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद के काको प्रखंड के पंचायत पिंजोरा अंतर्गत किसानों का एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन डॉक्टर विनयन आश्रम ग्राम नवादा में किया गया ।जिसकी अध्यक्षता जन मुक्ति आंदोलन के महासचिव हरीलाल प्रसाद ने की। जिसमें ग्राम पंचायत के विभिन्न गांव से आए हुए किसानों ने हिस्सा लिया। आए हुए किसानों में ग्राम कुमडीहा, कनक बीघा, नवादा, मनियारी, दरोगा विधा, रमदानी , मई, पिंजोरा, शेखपुरा के किसानों ने हिस्सा लिया इसमें किसानों का ज्वलंत मुद्दा जो वर्तमान में पैक्स द्वारा किसानों की धान नहीं खरीदने की बात ग्रामीण किसानों ने की ।और किसानों ने कहा कि हम लोग अपने धान खलिहान में रख कर इस कड़कती हुई ठंड में धान की रखवाली कर रहे हैं जबकि हम लोगों का धान पैक्स एवं सहकारिता विभाग के कर्मी के मिलीभगत से धान की खरीदी नहीं किया जा रहा है ।

जबकि पैक्स द्वारा बिचौलिए के माध्यम से धान की खरीदी की जा रही है जिसमें सहकारिता कर्मियों की संलिप्तता है हम लोगों की धान नहीं खरीद कर फर्जी किसान बनाकर धान की खरीदारी पैक्स के द्वारा किया जा रहा है ।जो किसानों के साथ आर्थिक शोषण किया जा रहा है हम सभी किसान जिला पदाधिकारी से मांग करते हैं कि हम लोगों का धान की खरीद सहकारिता पदाधिकारी द्वारा पैक्स के माध्यम से कराया जाए ताकि हम लोग अपनी फसल का उचित मूल्य पा सकें ।अन्यथा हम लोग साहूकार के पास ओने पौने दाम में धान की बिक्री करने के लिए मजबूर होंगे और बाध्य होकर हमलोगों को आंदोलन पर मजबूर किया जाएगा इस कार्यक्रम में निम्न किसान शामिल हुए नागेश्वर प्रसाद, अखिलेश यादव ,रंजीत कुमार, गोरख प्रसाद ,दुलेश्वर प्रसाद, नरेश प्रसाद , रविंद्र यादव ग्राजेंद्र यादव , मुस्ताक अहमद ,सुनील कुमार, दयानंद यादव, संत प्रसाद, महेंद्र प्रसाद ,अखिलेश कुमार ,बैजनाथ यादव, सिराज अली ,लाल कुमार मंडल यादव, संजय चौधरी ने भाग लिया।




