15 जनवरी को होने वाले भाकपा माले के राष्ट्रीय महाधिवेशन को लेकर संगठन की बैठक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

आगामी 15 फरवरी 2023 को पटना के गांधी मैदान में भाकपा- माले के 11वां राष्ट्रीय महाधिवेशन के अवसर पर आयोजित लोकतंत्र बचाओ- देश बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए आज जहानाबाद शहर के शालीमार रेस्ट हाउस में माले कार्यकर्ताओं का एक कैडर कन्वेंशन संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि भाकपा माले का राष्ट्रीय महाधिवेशन 15 से 20 फरवरी 2023 तक पटना में आयोजित है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से दो हजार से ज्यादा प्रतिनिधि, अतिथि शामिल होंगे। कैडर कन्वेंशन का संचालन जिला सचिव कामरेड श्रीनिवास शर्मा ने किया ।कैडर कन्वेंशन को कामरेड कुणाल राज्य सचिव भाकपा माले बिहार, कामरेड अमर पोलितब्यूरो सदस्य, कामरेड रामाधार सिंह राज्य सचिव किसान महासभा बिहार, कामरेड रामबली सिंह यादव विधायक घोसी, कामरेड अरुण बिंद राज्य कमेटी सदस्य माले, कामरेड कुंती देवी, कामरेड वितन मांझी कामरेड विनोद कुमार भारती, कामरेड वसी अहमद, कामरेड प्रभात कुमार,कामरेड सत्येंद्र रविदास, कामरेड श्याम पांडेय ,कामरेड हसनैन अंसारी, कामरेड ललन किशोर आजाद ,कामरेड रेनू देवी,कामरेड शौकीन यादव, कामरेड वेंकटेश शर्मा, कामरेड प्रदीप कुमार कामरेड दिनेश दास, कामरेड अरुण सिंह यादव, इंद्रेश पासवान, कामरेड दिलीप बिंद आदि नेताओं पार्टी व जनसंगठनों के नेताओं ने संबोधित किया।


कार्यकर्ता कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कामरेड कुणाल ने कहा कि आज देश चौमुंहाने पर खड़ा है। आजादी, संविधान, लोकतंत्र समेत जो भी कुछ अधिकार मिला था आज मटियामेट किया जा रहा है। तमाम संवैधानिक संस्थाएं जैसे- कोर्ट, चुनाव आयोग, आरबीआई आदि सभी संस्थाओं का संघीकरण तेजी से किया जा रहा है। आजादी की दूसरी लड़ाई आज समय की मांग है। भाजपा- संघ परिवार दलितों, गरीबों, आदिवासियों ,युवाओं, किसानों ,कर्मचारियों आदि पर चौतरफा हमला बोल दिया है। भाजपा के साथ लड़ाई सिर्फ सत्ता से हटाने तक नहीं है । भाजपा को सिर्फ संसदीय मोर्चे पर हराने से नहीं बल्कि विचारधारात्मक तौर पर भी लड़कर पराजित करना होगा।
भाजपा- संघ परिवार जनता के धार्मिक भावनाओं का दोहन कर नफरत भड़का कर सांप्रदायिकता की खेती मैं लगी हुई है और सत्ता में जाने से देश के समूचे साधन- संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है । भाजपा आईटी सेल और आरएस एस के देशभक्ति का मतलब हमला और दंगा है जो हमारे कौमी एकता और आजादी के लड़ाई के नायकों के सपनों के विपरीत है।
दरअसल आर एस एस का काम आजादी की लड़ाई में ब्रिटेन और महारानी विक्टोरिया की दलाली और मुखबिरी करना भर था ।अब सत्ता में पहुंचकर इतिहास को बदल कर रहे हैं। भाजपा देश के लिए बड़ी आफत है। सबको मिलकर एक व्यापक मोर्चे बनाकर के इस विपदा से निपटना होगा।
कैडर कन्वेंशन को संबोधित करते हुए कामरेड अमर ने कहा कि भाजपा और मोदी युवाओं से रोजगार छीन लिया है। देश में चरम बेरोजगारी और महंगाई है। खेती संकट में है किसान त्राहि माम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रशासन का रवैया अभी बदला नहीं है। प्रशासन की मानसिकता पूरी तरह से भाजपाई ही है। शराब के नाम पर तथा गैरमजरूआ जमीन पर बसे लोगों को उजाड़ने के अभियान को भाकपा माले कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
कार्यकर्ता कन्वेंशन में 15 फरवरी को लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ रैली की तैयारी को लेकर गांव-गांव बैठक ,पदयात्रा, बाजार चट्टी में सभा करके मजदूर, किसान, महिलाओं, छात्र नौजवानों से पटना चलने की कार्य योजना बनाई गई ।

Join us on:

Leave a Comment