कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के चोगड़ा गांव के एक मकान से संदेहास्पद स्थिति में पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। वहीं पुलिस महिला के शव को दुर्गावती थाने लेकर आई जहां पर आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया । पुलिस इस संबंध में आगे की जांच में जुट गई है कि महिला की हत्या कैसे हुई है और उसका हत्यारा कौन है या फिर महिला ने खुद आत्महत्या कर ली है यह सब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव निवासी गीता कुंवर पति स्वर्गीय महावीर कानु उम्र 40 वर्ष दुर्गावती थाना क्षेत्र के चोगड़ा गांव में रम्भू साह के मकान में किराए पर रहती थी।

उसके साथ उसकी 18 वर्षीय एक पुत्री भी रहती है। रविवार को शाम उससे मिलने के लिए कौशल अंसारी नामक व्यक्ति आया जो खाना पीना खाने के बाद वहीं पर रात में रुका इसके बाद सुबह वह कब चला गया इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। लेकिन जब मृतिका की बेटी सुबह उठी तो देखी की मां मृत अवस्था में पड़ी हुई है। इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई लोगों के द्वारा इसकी जानकारी दुर्गावती पुलिस को दी गई सूचना मिलते मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर दुर्गावती थाना लाया गया और घटना की सूचना मृतका के मायके मोहनिया दी गई घटना की सूचना मिलते उसके भाई दुर्गावती थाने पहुंचे जिनकी उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच में जुट गई है। आखिरकार महिला की मौत कैसे हुई यह तो जांच करने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की हत्या की गई है या महिला ने आत्महत्या कर लिया है।




