कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
एबीवीपी कैमूर के जिलाध्यक्ष डॉ.अखिलेंद्र नाथ तिवारी बने, जिला संयोजक ने दी जानकारी
जिला संयोजक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि छपरा में आयोजित अधिवेशन के उद्घाटनकर्त्ता आईआईटी पटना के निदेशक टीएन सिंह,मुख्य अतिथि दंगल गर्ल बबिता फोगाट विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति परिषद सदस्य मिलिंद मराठे, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल द्वीप प्रज्वलित कर किए। टीएन सिंह ने प्रदेश भर से आये युवा तरुणाईयो को संबोधित करते हुए कहा कि विविधिता में एकता ही अभाविप की विशेषता है। ऊर्जा का संरक्षक विश्व में इस नाते हमारी पहचान है इसको विश्व मे बनाये रखना अभाविप की जिम्मेवारी है। मुख्य अतिथि भारत की दंगल गर्ल बबिता फोगाट ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसा संगठन है जो युवाओ के अंदर राष्ट्रभाव जागृत करता है।अभाविप के कार्यकर्ता राष्ट्रप्रथम तत्पश्चात खुद को रखकर समाज के लिए कार्य कर रहे है। जो देश ने हमें दिया है हमारी जिम्मेवारी है हम देश को उसे वापिस करे। हमें राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल जी ने कहा कि अधिवेशन एक कुम्भ है अधिवेशन एक संगम है एक पवित्र मंथन है। बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का दर्शन दिया। लोकतंत्र से अवगत कराया।प्रस्ताव सत्र में पाच प्रस्ताव पारित हुए जिसेमें शिक्षा के क्षेत्र में अराजकता के माहौल, बिहार में उद्योग और पर्यटन,बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठियों की समस्या जैसे विभिन्न समस्या शामिल है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार की प्रदेश अध्यक्षा ममता कुमारी ने प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमे कैमुर से जिला प्रमुख अखिलेन्द्र नाथ तिवारी,जिला संयोजक आलोक श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कला मंच प्रान्त प्रमुख अमरीश तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो उदय प्रताप सिंह,मृदुला चतुर्वेदी,अभय शुभम,महानन्द पांडेय,दीपक यादव,रिशु उपाध्याय हैं।




