अटॉर्नी जनरल द्वारा सम्राट जरासंध पर दिए गए विवादित टिप्पणी के विरोध में हुआ जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट :-

अटॉर्नी जनरल द्वारा सम्राट जरासंध पर दिए गए विवादित टिप्पणी के विरोध में हुआ जोरदार प्रदर्शन,
अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने किया पुतला दहन.

गया: अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले भारत सरकार के अटॉर्नी जनरल द्वारा सम्राट जरासंध पर दिए गए विवादित टिप्पणी के विरोध में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान महासभा के लोगों ने शहर के गांधी मैदान से समाहरणालय तक जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल लोग सड़क के विभिन्न सड़क मार्गो से होते हुए समाहरणालय तक पहुंचे. इस दौरान भारत सरकार के अटॉर्नी जनरल के विरोध में जमकर नारेबाजी की. वही समाहरणालय के समक्ष लोगों ने अटॉर्नी जनरल का पुतला भी फूंका.


प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार आजाद ने कहा कि भारत सरकार के अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट जरासंध के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी. जिसके बाद पूरा समाज आहत है. उनके इस विवादित टिप्पणी के विरोध में हमलोगों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर भी प्रदर्शन किया था. इसके अलावा देश के सभी राज्यों और जिलों में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है. उनके द्वारा की गई टिप्पणी से पूरे समाज को आघात पहुंचा है. हम सरकार से मांग करते हैं या तो भारत सरकार स्वयं माफी मांगे या अटॉर्नी जनरल माफी मांगे, नहीं तो उनको बदलने का काम करें. अपनी इन तमाम मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है. चक्रवर्ती सम्राट जरासंध के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी कहीं से भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है. हमारा समाज इसका पुरजोर विरोध करता है.
प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, जिला संयोजक मुन्ना राज, प्रियरंजन उर्फ डिंपल, विजय सिन्हा, सुधीर सिंह, अनूप कुमार, अरुण चंद्रवंशी, नीरज चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, बमबम चंद्रवंशी सहित कई लोग शामिल हुए.


रिपार्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment