धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट
जिले में चोरों का आतंक जारी
मंदिर से प्राचीन भगवान सीता और लक्ष्मण की मूर्ति हुई चोरी,पूर्वी चम्पारण जिला में जहां एक ओर ठंड का कहर जारी है।वहीं दूसरी ओर चोरो के आतंक से लोग परेशान है।लोगों के घर और दुकानों के साथ हीं मंदिर के कीमती धातुओं के मूर्तियां भी चोर के निशाने पर हैं।जिला के मोतिहारी सुगौली थाना क्षेत्र के उत्तरी मानसिंघा पंचायत स्थित खोड़ा गांव के एक मंदिर से चोरों ने प्राचीन लक्ष्मण और माता सीता की कीमती धातुओं से बने मूर्तियों की चोरी कर ली है।सुबह में जब ग्रामीणों को मूर्त्ति चोरी की जानकारी मिली।तो ग्रामीणों की भीड़ मंदिर पर इकट्ठा हो गई।पंचायत के मुखिया और सरपंच पहुंचे।पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए।





