प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में लगातार शीतलहर का कहर जारी है, भीषण शीतलहर के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे की वजह से आम जनजीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर से लेकर गांव तक नगर निगम और जिला प्रशासन के द्वारा लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है । पिछले 5 दिनों से बेगूसराय में भीषण ठंड पड़ रही है ऐसे में नवनिर्वाचित मेयर पिंकी देवी के आदेश पर नगर निगम के 45 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है ,जिला प्रशासन के द्वारा पूरे जिले में 165 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। नगर निगम क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था करने के बाद चौक चौराहों पर अलाव जल रहा या नहीं इसका जायजा शुक्रवार की रात पिंकी देवी ने घूम घूम कर लिया। मेयर पिंकी देवी और पूर्व मेयर संजय कुमार ने बताया कि बेगूसराय में भीषण ठंड पड़ रही है ऐसे में नगर निगम को आदेश दिया गया कि चौक चौराहों पर लोगों को सुविधा के लिए अलाव की व्यवस्था की जाए ताकि इस भीषण ठंड में लोगों को थोड़ी राहत मिल सके। आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि सड़कों पर भीषण कोहरा छाया हुआ है और अलग-अलग जगहों पर अलाव का सेवन कर लोग ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
बाईट- पिंकी देवी, मेयर
बाईट- संजय कुमार,पूर्व मेयर




