बेगूसराय- फंदे से लटका विवाहिता का शव बरामद, हत्या का आरोप

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है। घटना लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र के लोहियानगर मोहल्ले की है। मृतिका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मंझौल थुंब टोला निवासी दुर्गा सिंह की पत्नी शिवानी कुमारी उर्फ सिमरन अपने पति के साथ लोहिया नगर में किराए के मकान में रहती थी। दुर्गा सिंह बेगूसराय सुभाष चौक स्थित एक दुकान में काम करता है । मृतका के भाई छितरौर निवासी संतोष सिंह ने बताया कि 11 फरवरी 2022 को शिवानी की शादी दान दहेज देकर मंझौल निवासी दुर्गा सिंह के साथ किया था। दुर्गा सिंह लोहिया नगर में किराए का मकान लेकर रहता है तथा उसका एक अन्य महिला से प्रेम संबंध था। जिसका विरोध करने पर वह मेरी बहन को बराबर प्रताड़ित करता था और इसी विरोध को लेकर हत्या कर शव को घर में ही लटका दिया तथा आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। मृतका के भाई एवं मां सहित अन्य परिजनों का कहना है कि शव की हालत देखने से स्पष्ट लग रहा है कि आत्महत्या नहीं की गई है, बल्कि गला दबाकर मारा गया है। परिजनों का कहना है कि उसके पति ने दूसरी महिला के चक्कर में गला दबाकर हत्या कर दिया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन में जुटी हुई है जांच के बाद कुछ खुलासा होगा कि सिमरन की मौत आत्महत्या है या उसकी हत्या की गई है। हालांकि घटना के बाद से पति फरार बताया जा रहा है।
बाईट- मृतका के भाई

Join us on:

Leave a Comment