अपनी मांगो को लेकर फेयर प्राइस डीलर्स का जोरदार प्रदर्शन!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

मुज़फ़्फ़रपुर

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने प्रदेश के आह्वान पर 8 सूत्री मांगो के समर्थन मे एक दिवसीय धरना दिया. एसोसिएशन के जिला सचिव वसंत कुमार ने कहा की वर्ष 2020 में कोरोना काल में शुरू किया गया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों को हमलोगो ने जो मुफ्त में राशन बांटा है. तीन वर्ष बीत गए लेकिन हम लोगो का मार्जिन मनी मात्र 8 महीने का मिला है. 22 महीने का मार्जिन मनी हमलोगो का बकाया है जिसके लिए हमलोग बार बार आवाज उठा रहे है लेकिन हमलोगो की बात नहीं सूनी जा रही है. हमेशा झूठा आश्वासन देकर हमें बरगलाया जा रहा है. हमारी मांग है की जल्द से जल्द हमारें बकाया पैसे का भुगतान किया जाये।

बाइट

Join us on:

Leave a Comment