बाढ़ – धोबीचक-कदीमपुर गांव के झोपड़ी में लगी भीषण आग

SHARE:

सम्राट वीर सक्सेना की रिपोर्ट

गाय, बछड़ा और कई बकरियां सहित तीन झोपड़िया जलकर राख

बाढ़, पंडारक: प्रखंड अंतर्गत खुशहालचक पंचायत के धोबीचक-कदीमपुर गांव में बीते दिन भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। खबर मिली है कि उक्त गांव में क्रमबद्ध तीन झोपड़ियों में आग लगी जिसमें सिकंदर पासवान, दिनेश पासवान और विनोद पासवान की एक-एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। इस भीषण अग्निकांड में विनोद पासवान के झोपड़ी में लगी आग से 90% जल चुकी एक गाय को किसी प्रकार बचाया गया परंतु उसका बछड़ा मौके पर ही झोपड़ी के अंदर रखे गाय के चारे के साथ जलकर राख हो गया। वहीं इस आगजनी की घटना में सिकंदर पासवान की तीन बकरियां सहित झोपड़ी जलकर राख हो गई। साथ ही पास की दिनेश पासवान की झोपड़ी भी कई घरेलू सामान और अनाज के साथ जलकर राख हो गई। उक्त अग्निकांड के पीड़ितों ने सामूहिक तौर पर बताया कि उनका लाखों का जान-माल का नुकसान हुआ है और घटना उपरांत स्थानीय प्रशासन द्वारा घटनास्थल की जांच कर मुआवजे का आश्वासन भी दिया गया है। साथ ही मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया-पति सुजीत ग्राई भी उपस्थित होकर उक्त घटना के संबंध में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ितों को मुआवजे का आश्वासन दिया।

Join us on:

Leave a Comment