प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
सड़क हादसे में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत
बेगूसराय में सड़क हादसे में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की दर्दनाक मौत हो गई दरअसल ट्रक की ठोकर से घायल एक महिला सुपरवाइजर की इलाज के दौरान मौत हो गई । घटना जीरोमाइल थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है। समेकित बाल विकास परियोजना बरौनी प्रखंड की एक पर्यवेक्षिक 35 वर्षीय स्मिता कुमारी जीरो माइल के पास आज सुबह सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी थी जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पर्यवेक्षिक अपने घर न्यू प्रोफेसर कॉलोनी से बरौनी अपने ऑफिस जा रही थी। तभी जीरोमाइल के पास वाहन से उतरने के बाद वह फिर एन एच 31 सड़क पार कर ऑटो रिक्शा पकड़ने के लिए जा रही थी। इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में एक निजी हॉस्पिटल में उसने दम तोड़ दिया है। उसके मौत की खबर मिलते ही पूरे जिले के आईसीडीएस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है । काफी संख्या में आंगनबाड़ी से जुड़े कर्मी सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दिया।
बाईट- परिजन
बाईट- परिजन




