कटिहार नरसंघार के 4 शूटर्स गुजरात के सूरत से गिरफ्तार!

SHARE:

उज्जवल प्रिंस की रिपोर्ट

बिग ब्रेकिंग:- कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर ओम प्रकाश के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी टीम एवं एसटीएफ बिहार के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गुजरात के सूरत से मोहन ठाकुर गिरोह के मुख्य शूटर सुमन कुंवर, धीरज सिंह,अमन तिवारी एवं अभिषेक उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है की 2 दिसंबर 2022 को बरारी के दियारा में मोहन ठाकुर और अवधेश यादव गैंग ने सुबोध ठाकुर गैंग पर हमला बोल दिया था, जिसमें दोनों ओर से सैकड़ों चक्र गोलियाँ चली थी, आपसी वर्चस्व की इस खुनी खेल में 7 लोग मारे गये थे! 5 लोगों को तभी गिरफ्तार कर लिया गया था जबकी 4 शूटर्स फरार थे जिनकी गिरफ्तारी हो गई है!

गिरफ्तार सभी बदमाश मोहन ठाकुर गैंग के कुख्यात शूटर्स बताये जाते है

दियारा में जमीन कब्जा को लेकर अक्सर खुनी खेल चलता रहता है,इनकी गिरफ्तारी से इस गैंग वार का पुरी तरह खुलासा हो गया है!

इस कांड के बाद चारो गुजरात के सूरत में छिपकर बैठे थे!

Join us on:

Leave a Comment