ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
वैशाली जिले में स्वास्थ्य विभाग अक्सर अपनी लापरवाही को लेकर सुर्खियां में रहता है
कभी वैशाली जिला में तैनात डॉक्टर मीडिया कर्मी से उलझते दिखते हैं
तो वही आज डॉक्टर अवैध पैसे के बंदरबांट को लेकर आपस में भिड़े
पूरी मारपीट की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद
पूरी तस्वीर वैशाली जिले के महुआ अस्पताल की है जहां पैसे की बंदरबांट को लेकर आयुष चिकित्सक लेखापाल और प्रभारी चिकित्सक आपस में भिड़ गए
वही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिल रहा है
उजले रंग की गाड़ी में जैसे ही महुआ अस्पताल के चिकित्सक प्रभारी एवं लेखापाल अपनी गाड़ी से उतरते ही हैं उसी दौरान
आयुष डॉक्टर और उनके पहले से बुलाए हुए साथी प्रभारी चिकित्सा और लेखापाल पर टूट पड़ते हैं और मारपीट करने लगते हैं दरअसल यह पूरा मामला पैसे की बंदरबांट को लेकर के हुई है जिसमें डॉ लेखापाल और प्रभारी चिकित्सक आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं
पूरी घटना की वारदात महुआ पीएचसी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
पूरे घटनाक्रम को लेकर जब वैशाली सिविल सर्जन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में आया है हम लोग नोटिस करेंगे और उन लोगों से स्पष्टीकरण मांगेंगे और जो मामला और जो हकीकत है सामने आएगी और उसके बाद जो लोग भी यह सारे मामले में दोषी हैं उन पर हम लोग कार्रवाई भी करेंगे




