कैमूर में बढ़ते ठंड की वजह से स्कूल 8 तक बंद खेलकूद प्रतियोगिता स्थगित – डीएम

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर में बढ़ते ठंड की वजह से स्कूल 8 तक बंद खेलकूद प्रतियोगिता स्थगित डीएम ने जारी किया आदेश

कैमूर में बढ़ती ठंड की वजह से प्राइवेट और सरकारी स्कूल 8 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। इस बारे में जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला के आदेश के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा ने आदेश जारी किए हैं। गौरतलब हो कि ठंड और शीतलहर के कारण स्कूल बंद किए गए हैं।जिसके कारण दक्ष वार्षिक खेल कार्यक्रम अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तिथि में भी बदलाव कर दिया गया है। प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 जनवरी निर्धारित था। बढ़ती ठंड व शीतलहर के कारण सरकारी और निजी विद्यालय बंद किए गए हैं। जिसके कारण प्रखंड स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि में संशोधन करते हुए प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 14 जनवरी तक के बीच सुविधा अनुसार कराया जा सकता है। इस बारे में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।

Join us on:

Leave a Comment