पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद जिला एवं सत्र न्यायधीश, डाक्टर राकेश कुमार सिंह ने मोटर दुर्घटना केस में काको निवासी पीड़िता प्रतिमा कुमारी को आठ लाख पचास हजार रुपए का चेक दिया, और पीड़िता को सलाह दिया की इस पैसे को अपने बच्चे को अच्छी पढ़ाई कराने, और कुछ रुपयों को भविष्य के लिए रखा जाय। विदित हो की फरवरी 2019 में पीड़िता के पति रंजीत कुमार को मिनी ट्रक के ड्राइवर द्वारा लपरवाही से गाड़ी चलाते हुए, कुचल दिया था जिसके कारण घटना स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। पीड़िता द्वारा मुआवजा के लिए, जिला एवम सत्र न्यायधीश जहानाबाद में मोटर दुर्घटना केश नंबर 9/2009 दर्ज कराई थी। आवेदिका के अधिवक्ता रामानंद साव ने बताया कि पीड़िता एवम बजाज एलियांज जेनरल इंश्योरेंस द्वारा जिला जज के प्रयास से राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल आठ लाख पचास हजार रूपए में समझौता हुआ। समझौता के आलोक में इंश्योरेंस कंपनी के अधिवक्ता रामध्यान सिंह ने पीड़िता के नाम से उक्त राशि का चेक न्यायलय में जमा किया था, जिसे आज जिला जज ने पीड़िता को दिया।




