पकड़ने गई पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला सुनील टाइगर धराया!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि कुख्यात सुनील टाइगर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है इसके अलावा दो अन्य मामले का भी उद्भेदन किया गया है ।कुख्यात अपराधी सुनील यादव उर्फ सुनील टाईगर के पुत्र रंधीर कुमार द्वारा सूचना दी गयी कि इनके पिता सुनील यादव उर्फ सुनील टाईगर, पे0-स्व0 उमेश यादव, सा0-दर्शन बिगहा, थाना-कल्पा ओ0पी0, जिला-जहानाबाद अपने घर पर आये हुये है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु दिवा गश्ती में प्रतिनियुक्ति पु0अ0नि0 रामसुमेर कुमार साथ सशस्त्र बल सिपाही- 812 शैलेश कुमार, सिपाही-899 रवि किशोर राम, सिपाही-851 सुनील कुमार एवं चालक सिपाही-57 हीरा कुमार द्वारा उक्त अपराधी के घर पर तत्काल पहुॅचे तो सुनील यादव उर्फ सुनील टाईगर फिरार हो गये। अपराधी के पुत्र रंधीर कुमार द्वारा 01 थ्रिनेट एवं 01 जिंदा कारतूस गश्ती पदाधिकारी को सुपूर्द करते हुए बताया गया कि ये गाँव के दक्षिण-पूर्व बधार में छिपे हुये है। तभी उक्त पुलिस पदाधिकारी अपने सशस्त्र बलों के साथ बधार पहुँचे और अपराधी को चारों तरफ से घेर कर ज्यों ही पकड़ने का प्रयास किया गया तो सुनील यादव उर्फ सुनील टाईगर द्वारा अपने पास जैकेट में छुपाकर रखे हसुली से चालक सिपाही-57 हीरा कुमार एवं सिपाही-812 शैलेश कुमार पर वार कर जख्मी करते हुए अपने स्वयं को भी जख्मी कर लिया गया। काफी मशक्कत के उपरान्त कुख्यात अपराधी सुनील यादव उर्फ सुनील टाईगर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में जहानाबाद (कल्पा) थाना कांड सं0- 08/2023, दिनांक-04.01.2023, धारा-341/ 323/307/504/506 भा0द0वि0 एवं 25(1-बी)ए /26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है। उक्त घटना में घायल व्यक्तियों को तुरंत चिकित्सीय ईलाज में भेजा गया। वर्तमान में इनकी स्थिति सामान्य है। उक्त कुख्यात अपराधी को तत्परतापूर्वक गिरफ्तार करने के लिए पु0अ0नि0 रामसुमेर कुमार साथ सशस्त्र बल सिपाही-812 शैलेश कुमार, सिपाही-899 रवि किशोर राम, सिपाही-851 सुनील कुमार एवं चालक सिपाही-57 हीरा कुमार को पुरस्कृत किया गया है।
सुनील यादव उर्फ सुनील टाईगर का आपराधिक इतिहास निम्न प्रकार हैः-*
(1) जहानाबाद (कल्पा) थाना कांड सं0-346/10, दिनांक- 08.05. 2010, धारा- 25(1-बी)ए /26 आर्म्स एक्ट।
(2) जहानाबाद (कल्पा) थाना कांड सं0-52/12, दिनांक-02.11.2012, धारा- 341/323/385/ 307/ 504/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 3(1)(x)(2)(v) अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम।
(3) जहानाबाद (कल्पा) थाना कांड सं0-58/17, दिनांक-01.02.2017, धारा- 413/414/34 भा0द0वि0।
(4)जहानाबाद (कल्पा) थाना कांड सं0-435/19, दिनांक-05.09. 2019, धारा- 341/ 323/ 379/ 504/34 भा0द0वि0।
(5) जहानाबाद (कल्पा) थाना कांड सं0-542/20, दिनांक-25.09. 2020, धारा-25( 1-बी)ए /26 आर्म्स एक्ट।
(6)जहानाबाद (कल्पा) थाना कांड सं0- 1095/22, दिनांक-19.11. 2022, धारा-25(1-बी)ए /26/35 आर्म्स एक्ट।
बरामदगी
(1) थ्रिनेट-01
(2)जिंदा कारतूस-01 (2) दिनांक-09.07.2022 को सुबह करीब 09ः00 बजे परसबिगहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-मिश्र बिगहा के निवासी जगदेव यादव, पे0-स्व0 केश्वर यादव, सा0-मिश्र बिगहा, थाना-परसबिगहा, जिला-जहानाबाद को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस घटना के संबंध में परसबिगहा थाना कांड सं0- 161/ 22, दिनांक-09.07.2022, धारा- 302/120(बी) भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद द्वारा त्वरित अनुसंधान एवं गिरफ्तारी हेतु एक SIT टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में आसूचना का संकलन करते हुए दिनांक-05.01. 2023 को प्रातः करीब 04ः30 बजे SIT टीम द्वारा परसबिगहा थानान्तर्गत ग्राम-शाहपुर से कुख्यात अपराधी सतीश उर्फ छबीला यादव, पे0-लाली यादव, सा0- मिश्र बिगहा, थाना-परसबिगहा, जिला-जहानाबाद को गिरफ्तार किया गया। उक्त कुख्यात अपराधी को तत्परतापूर्वक गिरफ्तार करने के लिए टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/ कर्मियों को पुरस्कृत किया गया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक- 11.12.2017 की रात्रि में परसबिगहा थानान्तर्गत ग्राम-मिश्र बिगहा के एक ही परिवार के निवासी 1. राजू कुमार, 2. विरेन्द्र कुमार एवं 3. ललित यादव, तीनों पे0-सहदेव प्रसाद यादव, सा0-मिश्र बिगहा, थाना-परसबिगहा, जिला-जहानाबाद को अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस घटित घटना के संबंध में परसबिगहा थाना कांड संख्या-208/2017, दिनांक- 12.12.2017, धारा-147/ 148/ 149/341/342/441/458/323/325/504 /506/307/302 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त सतीश उर्फ छबीला यादव, पे0-लाली यादव, सा0- मिश्र बिगहा, थाना-परसबिगहा, जिला-जहानाबाद के विरूद्ध दर्ज किया गया। उक्त अभियुक्त फिरार चल रहे थे। कुख्यात अपराधी सतीश उर्फ छबीला यादव द्वारा उक्त कांड में अपने विरूद्ध माननीय न्यायालय में गवाही नहीं देने हेतु गवाहों को डराते-धमकाते थे। इनके द्वारा भय पैदा करने के इरादे से ही दिनांक- 09.07.2022 को ग्राम-मिश्र बिगहा के निवासी जगदेव यादव, पे0-स्व0 केश्वर यादव, सा0-मिश्र बिगहा, थाना-परसबिगहा, जिला-जहानाबाद, जो गवाहों को माननीय न्यायालय में गवाही हेतु ले जाते थे को गोली मारकर हत्या की गयी। (3) दिनांक-21.12.2022 को समय करीब सुबह 07ः00 बजे परसबिगहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-मांदिल स्थित सागर ईंट भट्ठा के मालिक संजय कुमार के मोबाईल पर गया जिला के ग्राम-भिखनपुरा, थाना-कोंच के निवासी शंकर यादव, पे0-कमला यादव द्वारा मोबाईल नं0-9631122591 के माध्यम से दो लाख रूपये रंगदारी की मांग की गयी थी। इस संबंध में परसबिगहा थाना कांड सं0-368/22, दिनांक- 21. 12.2022, धारा-385/504/506 भा0द0वि0 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में आसूचना का संकलन करते हुए दिनांक-24.12. 2022 को विशेष टीम द्वारा गया जिला के ग्राम-भिखनपुरा, थाना- कोंच से शंकर यादव, पे0-कमला यादव, ग्राम-भिखनपुरा, थाना-कोंच, जिला-गया को गिरफ्तार किया गया। विधिवत् तलाशी के क्रम में इनके पास से एक मोबाईल फोन एवं सिम कार्ड, जिससे रंगदारी की मांग की गयी थी को जप्त किया गया। उक्त अपराधी को तत्परतापूर्वक गिरफ्तार करने के लिए टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/ कर्मियों को पुरस्कृत किया गया है। *शंकर यादव का आपराधिक इतिहास निम्न प्रकार हैः-*

  1. करपी (अरवल) थाना कांड सं0-23/16, दिनांक-04.01.2016, धारा- 147/148/149/341 /323/387/386/504/506 भा0द0वि0
    बरामदगी
  2. मोबाईल-01
  3. सिम कार्ड-01

Join us on:

Leave a Comment