प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में एक अनोखा चोरी का मामला सामने आया जी हां आप सही सुने हे आपने चोरों को चोरी करते हुए देखा होगा या सुना होगा लेकिन पुलिस को चोरी करते वीडियो अगर वायरल वायरल हो तो आप क्या कहेंगे, ऐसा ही मामला बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के बताया जा रहा है, जहां चोर को पकड़ने बाली पुलिस ही चोर बन गया और भीषण ठंड में जलावन की चोरी कर ली। अब पुलिस की चोरी का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल विडियो में कहा जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी से जवान उतरकर जलावन उठाकर अपने गाड़ी में रख रहे हैं। बताया जाता है कि बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार स्थित कमास्थान मोहल्ले में एक लकड़ी व्यवसाई ललित शर्मा के घर के सामने पुलिस की गाड़ी से जवान पंहुचा और उससे कुछ जवान उतरकर लकड़ी जलावन उठाकर अपने गाड़ी में रख रहे हैं। अब इस चोरी का विडियो वायरल हो रहा है जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं कि भीषण ठंड में पुलिस ठंड से बचने के लिए जलावन की चोरी कर रहा है लेकिन पुलिस ने जिस तरीके से चोरी कर जलावन ले जा रहा है वह कहीं से भी सही नहीं है। पुलिस द्वारा जलावन की छोरी का वीडियो और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।




