ठंढ से बढ़ाई सितम,कैमूर में घरों से नहीं निकल रहे लोग!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर सहित पूरे प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, घरों में कैद होने को हुवे लोग मजबूर, अभी ठंड से थोड़ी बहुत भी राहत नहीं

जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में सर्दी का सितम चरम पर है. ठंड के चलते 72 घंटे से सूरज नहीं दिखाई दिया है. हवा में नमी के साथ ठंड होने की वजह से गलन का अहसास हो रहा है. बता दें कि कैमूर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर 3.1 डिग्री होने से दिनभर कपकपी की स्थिति रही. भभुआ जिला मुख्यालय और आसपास के इलाके में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंने के कारण कोल्ड डे जैसा अहसास किया गया. घने कोहरे के कारण आवागमन भी लगभग प्रभावित हुआ है. वही बात करें पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशनों मुख्य रूप से(भभुआ रोड) की तो ट्रेनें पर अभी तक कोहरे का कोई प्रभाव नहीं पड़ता दिखाई दे रहा है।

दरअसल घने कोहरे और शीतलहर ने आम जनजीवन को अस्‍तव्‍यस्‍त कर दिया है. भीषण ठंड के चलते लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। कैमूर जिला और आसपास के इलाके में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचने के कारण कोल्ड डे जैसा अहसास किया जा रहा है। न्यूनमत तापमान और अधिकतम तापमान के बीच चार डिग्री से कम का अंतर होने के कारण कनकनी बढ़ा दी है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को कैमूर/भभुआ का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री वृद्धि के साथ 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रतिचक्रवात, पछुआ हवा की मंद गति व आर्द्रता अधिक होने के कारण ठंड की वजह से गलन का अहसास हो रहा है. जिले का मौसम अगले तीन दिनों तक इसी प्रकार रहने के आसार हैं. तीन दिनों तक मध्यम से घने कोहरे छाए रहने व धूप का साथ नहीं मिलने से कनकनी भरी ठंड लोगों को परेशान करेगी. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ शीतलहर जैसी स्थिति जिले में बन सकती है.
मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों के दौरान जिले के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. जिले का औसत अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री व न्यूनतम 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. घने कोहरे के कारण आवागमन थोड़ी बहुत प्रभावित हुआ है. बता दें कि आश्चर्य की बात यह है कि जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन प्रबंधक सरोज सिंह से दूरभाष पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी तक भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर कोई ट्रेन देर से आने की टाइम फिक्स नहीं की गई है। अभी तक कोहरे का असर ट्रेनों पर नहीं देखा जा रहा है। एक्सप्रेस या यूं कहें सुपर फास्ट फास्ट ट्रेने अभी तक कैमूर मे देर से नहीं चल रही है ।

Join us on:

Leave a Comment