दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर शव को खेत में दफनाया!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

कल्याणपुर ओपी के कोयलम गांव के हरदिया खंध एक महिला का शाव अब पुलिस ने बरामद किया है। मायके वालों का आरोप ससुराल वालों ने मिलकर विवाहिता स्वीटी कुमारी की हत्या किया है। गौरतलब है कि स्वीटी कुमारी की शादी प्रमोद कुमार से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन ठीक-ठाक रहा लेकिन मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। मोटरसाइकिल नहीं देने पर अंततः दहेज के दानव ने विवाहिता की हत्या कर दी। जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को फोन के माध्यम से दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन इसकी सूचना स्थानीय थाना कल्याणपुर ओपी को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को खंध से खोदकर निकाला। वहीं परिजनों ने बताया कि युवती को एक मोटरसाइकिल की मांग की खातिर हत्या करके खंध में गाड़ दिया। जिसका सूचना ग्रामीणों द्वारा हमें मिला था वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं।

बाइट।मृतका के परिजन

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment